उरई। गांव में आबादी के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिर जाने से पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गये। उन्हें फौरन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुरा ब्लाॅक के ग्राम छौना में कालीचरण (45वर्ष) अपने पुत्र कमल सिंह (25वर्ष) के साथ नलकूंप पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बीच से निकली जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर उन पर गिर पड़ी जिससे उनके हाथ-पांव जल गये। ग्रामीणों के मुताबिक ढीली और कमजोर होने की वजह से आये दिन हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरती रहती है जिससे किसी दिन गांव के जनजीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। बावजूद इसके लाइन नही सुधरवाई जा रही है।







Leave a comment