उरई। पुलिस के ढीले-ढाले रवैये से अराजक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार की रात बघौरा में रंगदारी वसूली के लिए सर्राफ के घर में घुसकर पूरे परिवार सहित उसकी पिटाई की गई। इस दौरान हमलावरों ने तमंचा लहराकर लोगों को आतंकित करने की कोशिश भी की।
मोहल्ला बघौरा निवासी बबलू सोनी का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाला दबंग योगेंद्र यादव उससे 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसे न देने की वजह से बुधवार की रात वह स्कार्पियों की गाड़ी से मानवेंद्र यादव, अनुराग और प्रमोद यादव के साथ आया और उसके घर में धावा बोल उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार वाले जब बचाने के लिए आये तो उन लोगों ने परिवार वालों के साथ भी मारपीट कर डाली।
इसी दौरान मोहल्ले के लोग इकटठे हो गये जिस पर चारों तमंचा लहराते हुए चले गये जिसकी वजह से खौफ के मारे लोग बोल नही सके। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment