02orai02उरई। उप वन संरक्षक बीआर अहिरवार ने गुरुवार को कालपी वृत्त के वन क्षेत्र तथा पौध शालाओं का निरीक्षण करके विभागीय कार्यों की हकीकत का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सहयोगियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देशित किया कि पिछले वर्ष विशेष अभियान के अंतर्गत एक दिन में 1 लाख 32 हजार पौधों का रोपण किया गया था जिनका संरक्षण किया जाये। उन्होंने कहा कि वृक्षों की अवैध कटान किसी भी सूरत में नही होने चाहिए।
उप वन संरक्षक ने कालपी स्थित व्यास पौध शाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी काम सही समय पर मानक के अनुसार पूरे किये जायें। हीलाहवाली को बर्दाश्त नही किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान आरा मशीन कारखानों में मिले लकड़ी के डंप पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर वन रेंजर राकेश सक्सेना, एसके सचान, आर दीक्षित, रामविशाल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment