02orai03उरई। शुक्रवार को इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए होने वाले मतदान हेतु पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर आज रवाना कर दी गईं। निर्वाचन कार्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये गये कि लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही व्यवस्थाओं को एक बार जरूर परख लें।
इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जिले में मतदान के लिए 17 सेंटर बनाये गये हैं जिनमें शुक्रवार को 2134 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की निगरानी के लिए पांच जोनल व 14 सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। गुरुवार को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी जिला निर्वाचन कार्यालय से की गई। सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में निर्वाचन सामग्री व मतपेटियां दी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने निर्देश दिये कि सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद सभी व्यवस्थाओं को देख लें। हालांकि पहले ही जायजा ले लिया गया था लेकिन एक बार निरीक्षण और कर लें तांकि किसी प्रकार की खामी न रहने पाये। पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग के जो भी निर्देश हैं उनका कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित किया जायेगा।
इन मतदान केंद्रों पर पड़ेगें वोट
-प्राथमिक स्कूल रामनगर उरई
-राजकीय बालिका इंटर काॅलेज उरई
-जिला परिषद कार्यालय उरई
-नगर पालिका परिषद कार्यालय उरई
-नगर पालिका परिषद कार्यालय कालपी
-विकास खंड कार्यालय जालौन
-विकास खंड कार्यालय कोंच
-विकास खंड कार्यालय माधौगढ़
-विकास खंड कार्यालय डकोर
-विकास खंड कार्यालय रामपुरा
-जूनियर हाईस्कूल हरदोई गूजर
-श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज पिरौना
-विकास खंड कार्यालय नदीगांव
-प्राथमिक विद्यालय एट
-राजकीय इंटर काॅलेज बंगरा
-विकास खंड कार्यालय कदौरा
-विकास खंड कार्यालय कुठौंद
-प्राथमिक विद्यालय न्यामतपुर

Leave a comment