0 एमपी डिग्री कॉलेज रासेयो के सात दिवसीय शिविर का अंडा में हुआ रंगारंग समापन
konch1 konch2कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंच राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को ग्राम अंडा में रुंगारंग समापन हो गया। इन सात दिनों में शिविरार्थियों ने तमाम रचनात्मक कार्यों से ग्रामवासियों को उत्प्रेरित करने में अपनी महती भूमिका निभाई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम ने इस दौरान उन छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जिन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके स्थान अर्जित किये। एसडीएम ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को जगाने में उनकी भूमिका की सराहना करते हुये कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश सेवा की पहली पायदान है और यहां के अनुभवों से प्रेरणा लेकर छात्र छात्रायें भबिष्य में अपना मुकाम तय कर सकते हैं। एसडीएम ने सभी को शपथ दिलाने के बाद गांव में निकाली गई रैली की अगुवाई भी की।
कॉलेज प्रबंधक हरीशंकर लोहिया की अध्यक्षता, एसडीएम मोईन उल इस्लाम के मुख्य आतिथ्य तथा प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, प्रबंधकारिणी समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, सदस्य प्रभुदयाल गौतम, केशव बबेले, प्रतिपाल सिंह गुर्जर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेशचंद्र तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये समापन कार्यक्रम में एसडीएम ने आगे कहा कि शिविर में छात्र छात्राओं ने जो सेवाभाव सीखा और ग्रामीणों को विभिन्न बातों सहित मतदान के लिये जागरूक किया, वह स्तुत्य है। मतदाता जागरूकता के लिये चलाये गये कार्यक्रमों में रंगोली, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर एक तरह से राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना हाथ बटाया है। आज गांव में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली और मतदान की शपथ को लेकर भी उन्होंने कहा कि हम स्वयं और जो भी हमारे संपर्क में हैं, को 23 फरवरी को पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान जरूर करने की शपथ निश्चित रूप से निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान प्रतिशत बढाने का काम करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज तिवारी ने इन सात दिनों में शिविरार्थियों द्वारा की गईं गतिविधियों का संक्षिप्त ब्यौरा देते हुये अपेक्षा जताई कि बच्चों ने जो कुछ भी सीखा वह ज्ञान दूसरों में जरूर बांटेंगे तभी शिविर की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। संचालन शिविरार्थी छात्र अमन कौशिक ने किया। इस दौरान राघवेन्द्र सिंह, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, वंदना अग्रवाल, मनीष द्विवेदी, सौरभ गुप्ता, प्रभांशु नगाइच, डॉ. भूपेन्द्र त्रिपाठी, अल्पना सिंह, मोहम्मद शरीफ, अभिनव द्विवेदी, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, नरेश चन्द्र द्विवेदी, सुनील निरंजन, अभिषेक रिछारिया पुन्नी, राकेशकुमार, जितेंद्र, अभिनय रायकवार, पवन गौतम आदि विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में लगे रहे।

निबंध, पोस्टर, स्लोगन मेकिंग के लिये नवाजे गये
konch3निर्वाचन आयोग के निर्देश पर महाविद्यालय में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को ग्राम अंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन अवसर पर एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया। रंगोली, मेंहदी, पोस्टर, स्लोगन, निबंध और दौड़ प्रतियोगिताओं में सौम्या दुवे, ऋचा गर्ग, आरजू फहीम, चंचल अग्रवाल, राधा राठौर, निशि अग्रवाल, जिज्ञासा विश्वकर्मा, वंदना कुठौलिया, दीक्षा गौतम, अशोक गौतम, शिवांगी लाक्षकार, भारती गुप्ता, गुलजार जहां, भावना केौशिक, अशोक कुमार गुप्ता, ज्योतिस्वरूप कौशिक, पारसमणि अग्रवाल, आराधना कुशवाहा, अमन कौशिक, सौम्या दुवे, प्रदीपकुमार दुवे, पूजा कुशवाहा, मोहित भारद्वाज, अंकित अग्रवाल, अंकुर वर्मा, निमिषा अग्रवाल आदि को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a comment