0 ग्राम पहाडगांव में रामलीला का हुआ शुभारंभ
konch5पहाडगांव-उरई। शिवमंडल रामलीला समिति के तत्वाधान में बुधवार देर शाम रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इंजीनियर विनय पचैरी ने फीता काट कर रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भगवान राम न केवल भारतीय संस्कृति अपितु समूची मानवता के आदर्श हैं। उन्होंने शोषित और पीड़ित मानवता के उत्थान के लिये राजसी सुखों का त्याग कर वनवासी होना स्वीकार किया और अत्याचारियों अनाचारियों का बध कर धर्म की स्थापना की। सिद्धहस्त कलाकारों ने नारद मोह लीला का मनोहारी मंचन कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। आयोजन समिति के प्रदीप राजपूत, विजयकिशोर राजपूत, राजेन्द्र बाबा, मस्ताना रायकवार, पंचमसिंह, कैलाश, रमाकांत सीरौठिया आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नारद मोह लीला में कुंजविहारी उपाध्याय, श्याम सीरौठिया, वीरेन्द्र झा, अर्जुनसिंह, अशोक राजपूत आदि ने सुंदर अभिनय कर तालियां बटोरीं। व्यास की भूमिका में मुनीश नादान उरई रहे। उपेन्द्रसिंह, मुकेश खन्ना, प्रमोदकुमार, सरगम पाठक, कामिनी इटावा आदि ने दर्शकों का मन मोहा। रामलीला का संचालन रमाकांत सीरौठिया व कैलाश मस्ताना ने संयुक्त रूप से किया। काशीराम राजपूत, गोपाल राजपूत, प्रदीप राजपूत, संटी पचैरी, कमलेश सोनी, देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment