उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला उमरारखेरा में घर में खाना बनाते समय युवती की चूल्हे की लपट से आग लगने के कारण गंभीर हालत हो गई।
उमरारखेरा निवासी अमर सिंह की पत्नी क्रांति (30वर्ष) अपने घर में खाना पका रहीं थी इसी बीच असावधानी में वे गौर नही कर पाईं और उनकी साड़ी में आग छू गई। जब तक वे संभल पाती तब तक लपटों में घिर चुकी थीं। उनकी चींख पर घरवाले दौड़े और किसी तरह आग पर काबू कर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गये जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।







Leave a comment