0 जालौन जा रही ट्रक में लदी सात सौ बोरी सीमेंट हुई बर्बाद
konch1 konch2कोंच-उरई। सीमेंट लाद कर झांसी से चल कर जालौन जा रहा ट्रक शुक्रवार को सड़क धंसने के कारण खंदक में पलट गया। ट्रक में लदी सात सौ बोरी सीमेंट पूरी तरह बर्बाद हो गई। ट्रक ड्राइवर और हैल्पर भी इसमें जख्मी हुये हैं, गंभीर हालत में ड्राइवर को झांसी ले जाया गया है जबकि हैल्पर की सीएचसी में मरहम पट्टी की गई है।
गुरुवार की रात झांसी से सात सौ बोरी सीमेंट लाद कर जालौन के लिये निकला ट्रक नं. यूपी 93 टी 7251 जब रात में तकरीबन दो-ढाई बजे कोंच के समीप हाटा से होकर गुजर रहा था तभी सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी देख ड्राइवर ने ट्रक रोक साइड से रोक लिया। ट्रक में अधिक वजन होने के कारण सड़क धंसक गई और ट्रक औंधे मुंह खंदक में पलट गया। चूंकि ट्रक इक्कर गिरा था सो जनहानि होने से बच गई लेकिन ड्राइवर सोनू निवासी राजगढ़ व हैल्पर शैलेन्द्र पुत्र घनश्याम निवासी सेलरा मोंठ जरूर बुरी तरह घायल हो गये। गंभीर हालत में ड्राइवर को उपचार के लिये झांसी ले जाया गया है, जबकि हैल्पर को सीएचसी में मरहम पट्टी करके जाने दिया गया है। हैल्पर के मुताबिक रात में ट्रक जब गिरा तब वह ट्रक के केबिन में फंसा था और खंदक में भरा पानी केबिन में भर ख्ुका था। उन्हें अपनी मौत सामने नजर आ रही थी लेकिन किसी तरह शीशे तोड कर ड्राइवर और वह बाहर निकले।

Leave a comment