कोंच-उरई। आज सुबह लौना गांव में महज आशंका के आधार पर कि गांव के ही एक व्यक्ति ने खेतों से चने उखाडे हैं, दो पक्षों में जमकर लठ चले जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गये हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गये हैं। दोनों की तहरीरें लेकर पुलिस ने डॉक्टरी के लिये भेजा है। बताया गया है कि गांव के राजाबाबू पुत्र भगतसिंह के खेत से चने की फसल उखडने के निशान मिले थे जिसे लेंकर उसने आशंका जताई कि गोधन पुत्र कृष्णबिहारी ने चने उखाड़े हैं। राजाबाबू ने रास्ते में जा रहे गोधन से इसकी शिकायत की कि उसने क्यों उसके खेत से चने उखाड़े हैं। इस बात को लेकर विवाद बढ़ता ही चला गया और दोनों पक्षों के कई लोग वहां जुट गये और कुछ ही देर में लाठियां चलने लगी जिसमें एक पक्ष के गोविंदसिंह कुशवाहा पुत्र मुलू व उसका बेटा सोनू तथा दूसरे पक्ष से भगतसिेंह पुत्र नथू निरंजन घायल हो गये। दोनों पक्षों ने चार चार लोगों के खिलाफ तहरीरें कोतवाली में दी हैं, पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी के लिये भेजा है।







Leave a comment