0 ग्रामीणों का आरोप, बीच रास्ते में गाड़े जा रहे हैं बिजली के पोल
konch5कोंच-उरई। नदीगांव कस्बे में कतिपय दबंग किस्म के लोगों ने आम रास्ते को भी नहीं बख्शा और वहां निकली पाइप लाइन के ऊपर ही सवा सौ वर्गफीट में कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया है। इससे पहले भी वह लोग लगभग तीन सौ वर्गफीट पर कब्जा कर चुके थे। अब जब बिजली के तार उस व्यक्ति की छत पर से गुजरने को हैं तो विभाग के लोगों को ले देकर पोल बीच रास्ते में गाडने की कोशिशें की जा रहीं हैं। नागरिकों ने इसकी शिकायत एसडीएम मोईन उल इस्लाम से भी की है।
शुक्रवार को नदीगांव के लोगों ब्रजेन्द्र सोनी, नारायण, रानू सक्सेना, निकेत सक्सेना, पवन, ज्ञानसिंह, मालवीय वागला, गंगाप्रसाद, राजू, संजीव, अर्जुन, सुरेश, जबरसिंह, अरविंद, दिग्विजय सिंह, पुष्पेन्द्र, सुनील, रवि, सोबरन, राकेश, मानसिंह, रबूदे आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उनके मोहल्ले में बिजली की बहुत पुरानी लाइन है। गांव के अक्षय पुत्र मोहन, मोहन पुत्र नाथूराम ने आम रास्ते में जल निगम की सरकारी पाइप लाइन के ऊपर सवा सौ वर्गफीट में अबैध तरीके से निर्माण कर लिया है, इसके पूर्व भी उक्त लोगों ने लगभग तीन सौ वर्गफीट सरकारी रास्ते पर कब्जा जमाया हुआ था। इस तरह अब बिजली की लाइन उनकी छत पर आ गई है, सो उक्त व्यक्तियों ने बिजली विभाग के लोगों का फील गुड करा कर बीच रास्ते में बिजली के पोल गाडने की योजना बनाई है। यदि ऐसा हुआ तो लोगों तथा वाहनों का निकल पाना भी मुश्किल हो जायेगा। उक्त व्यक्ति की दबंगई का पता इसी बात से चल सकता है कि उसने षड्यंत्रपूर्वक कुछ लोगों को दुराचार जैसे झूठे मामले में तक फंसा दिया था। नागरिकों ने पूरे मामले की जांच करा कर अबैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

Leave a comment