उरई । नवरात्र के जुलूस के समय एक दरोगा ने वरिष्ठ पत्रकार के साथ बदसलूकी कर दी जिससे माहौल खराब होते –होते बचा ।

बुधवार को जब नवरात्र का जुलूस निकल रहा था , दैनिक अग्निचरण के प्रधान संपादक और मान्यता प्राप्त पत्रकार संजय दुबे  बजरिया स्थित अपने घर से आवश्यक कार्य के लिए स्टेशन माल गोदाम रोड स्थित अपने कार्यालय जाने के लिए निकले । कोतवाली के सामने ड्यूटी पर तैनात  सिपाहियों को अपना परिचय दे कर वे उनसे प्रेस के लिए निकल जाने देने का अनुरोध  करने लगे । इस बीच वहाँ तैनात दरोगा हरीश सिंह  के कानों में उनकी बात पड़ गई । वह भड़कता हुआ उनके पास आ गया और बोला पत्रकार है तो क्या तोप है । पटक कर वो मारूंगा कि अकल ठिकाने आ जायेगी ।

इस पर संजय दुबे ने तमीज  से बात करने को कहा तो वह संजय को मारने के लिए झपटा। अन्य लोगों को भी दरोगा का वरताव नागवार लगा इसलिये हाथापाई जैसी नौबत पैदा हो गई । जुलूस में जन सैलाब के कारण हरीश सिंह की बेहूदगी से बवाल न हो जाये इस कारण संजय ने ही  लोगों को रोका और कहा कि बाद में इनकी शिकायत कप्तान साहब से करेंगे । दरोगा ने बदतमीजी की और  पराकाष्ठा कर दी जब इस पर वह बोला कि जा कप्तान से कह देना ,चाहे मुख्यमंत्री योगी से । मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा ।

इस घटना को ले कर   पुलिस को विनम्र व्यवहार की शिक्षा  देने के लिए  पत्रकारों ने एस पी से माँग की है कि दरोगा हरीश सिंह के ख़िलाफ़ सख्त कारवाई की जाये । दरोगा हरीश को अपने पराक्रम का ज्यादा ही गुमान हो तो इसे कश्मीर भेजा जाये  जहाँ ऐसे लोगों की बहुत जरूरत है । सी एम योगी आदित्य नाथ को भी शिकायत भेजी जा रही है ।

One response to “दरोगा की पत्रकार से बदसलूकी , कहा कप्तान से शिकायत करो चाहे योगी से”

  1. संजय Avatar
    संजय

    वैसे झारखण्ड भी सही रहेगा, शौर्य दिखाने के लिए

    Like

Leave a reply to संजय Cancel reply