ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, समन्वय पर हुई चर्चा


उरई। जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर आपसी समन्वय और संवाद को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

यह मुलाकात एसोसिएशन के संरक्षक सालिगराम पाण्डेय एवं अध्यक्ष अंजनी सोनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी से मुलाकात कर परिचयात्मक वार्ता की।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं पत्रकारों ने भी सकारात्मक सहयोग और निष्पक्ष संवाद बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर मनोज पाण्डेय, अनुराग पंडित, रामजी तिवारी, जीवन यादव, सलमान, पुष्पेन्द्र, बलराम सोनी, हरिओम बुधौलिया, देवेन्द्र शर्मा, सोनू, रामनरेश द्विवेदी, बृजकिशोर द्विवेदी, राघवेंद्र शर्मा, अमन नारायण अवस्थी, सौरभ कुमार, योगेंद्र तिवारी एवं मनीष तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts