कानून व्यवस्था मजबूत करने को एसपी की तबादला एक्सप्रेस, कई थानों में बदलाव

उरई। जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं।

इस क्रम में चुर्खी थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह को एट थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उरई कोतवाली के जेल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को थानाध्यक्ष चुर्खी बनाया गया है।

इसके अलावा एट थाना प्रभारी रहे पंकज पांडेय को अपराध शाखा उरई भेजा गया है।

इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a comment