जालौन-उरई। मिटटी के तेल को लेकर कार्ड धारको तथा कोटेदार के बीच हुयी झड़प। मामला कोतवाली तक पहुंचा।
कोतवाली के ग्राम पमा निवासी प्रधान कृष्णपाल, गयादीन, नेपाल, वीर बहादुर आदि कार्ड धारकों ने कोतवाली मे तहरीर देते हुये बताया कि गांव की महिला कोटेदार द्वारा हम लोगो को मिटटी का तेल नही दिया जाता है। इतना ही नही गाली देकर भगा दिया जाता है। तो वही कोटेदार माधुरी देवी ने बताया कि उक्त लोग जबरन एक ड्रम मिटटी के तेल की मांग करते है। असमर्थता जताने पर गाली देने लगे तथा वितरण रजिस्टर फाड़कर 3360 रूपये छीन लिये। पुलिस ने दोनो की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

Leave a comment