। बुन्देलखण्ड के जनपद जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर मार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मासूम बच्ची समेत महिला की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मंगलवार की सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर उरई शहर कोतवाली के बड़ागांव के नजदीक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक में सवार युवक, युवती व एक मासूम बच्चा घायल हो गया। इसकी सूचना आनन-फानना स्थानीय लोगों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला और मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। तीनों युवक कहां जा रहे थे और कौन है यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि तीनों बड़ागांव के नजदीक की जा रहे होेगेे।

Leave a comment