जालौन -उरई । दो दिन पूर्व स्कूल पढने गयी नावालिग छात्रा को संदिग्ध परिस्थतियों में बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुये पीडिता के दादा द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस द्वारा उक्त छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। परन्तु उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने वाले युवक को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मुहल्ला सहावनाका निवासी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी नावालिग नातिन सुबह स्कूल पढने गयी थी तभी मुहल्ले आरिफ पुत्र इलयास द्वारा उसको बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुयी। जिसके बाद 9 जुलाई को उक्त बालिका को सकुशल झांसी रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने बरामद कर लिया किंतु आरोपी युवक को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।







Leave a comment