जालौन   उरई       । पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर गांव के दबंगो द्वारा गालीगलौज तथा जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत पीडित ने कोतवाली पुलिस से की।
कोतवाली क्षेत्र के गा्रम लहचूरा निवासी रमेश पुत्र मोतीलाल ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि गांव के ही भैयालाल व सुल्तान पुत्रगण सेपटी उससे पुरानी रंजिश मानते हैं। रविवार को जब वह खेत पर जा रहा था। तभी उक्त दबंगो ने उसका रास्ता रोककर उसे गाली देना शुरू कर दिया गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने पीडित के साथ मारपीट कर दी वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रारम्भ की।

Leave a comment