कोंच। कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्य की अच्छी लेखक महिला पत्रकार गौरी लंकेश की अज्ञात लोगों द्वारा निर्मम हत्या की गयी है। इसी के विरोध में आज आल इण्डिया रिपोटर्स एशोसिएशन (ऐरा) के बेनर तले एकजुट होकर सभी पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी को उनके कार्यालय में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग करते हुये कर्नाटक राज्य के बंगलुरु शहर में प्रसिद्ध लेखक महिला पत्रकार गौरी लंकेश की बीते दिनों कुछ अज्ञात लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी थी। जिसमें पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की शीघ्र गिरिफ्तारी की जाये और गौरी लंकेश के परिजनों को कमसे कम 50 लाख रुपये के आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाए और ज्ञापन में लोक तंत्र के चैथे स्तम्भ मीडिया पर हमले रोके जाए पत्रकारों पर किये जा रहे हमलों को संगेय अपराध की श्रेणी में रखा जाये और पत्रकार सुरक्षा कानून पारित किया जाये। जिसमें पत्रकारों को सुरक्षा का आभास हो सके और पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर समाचारों का संकलन करते है।अगर कोई दुर्घटना उनकेसाथ होती है।तो परिजनों कोंसमुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और पत्रकारों का बीमा आदि कराया जाय।इस दौरान पत्रकार प्रिया शरण नगाइच,अरबिंद कुमार दुबे,संगठन के जिला मंत्री जीतेन्द्र सोनी,सिराजुद्दीन,लाल सिंह यादव,अतुल चतुर्बेदी,संतोष सोनी,डा,केशव नाथ,दिलीप पड़री,मुनीश शर्मा,जहांगीर मंसूरी,संदीप अग्रवाल,दुर्गेश कुशबाहा,पुष्पेन्द्र दुबेदी,मयंक अग्रवाल,हरिमोहन यागिक,रोहित राठौर,अनुज दीक्षित,जीतेन्द्र कुशबाहा, पवन अग्रवाल, अनुज पाटकार, पंकज कुमार और देवेन्द्र चैहान, राहुल राठौर,सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a comment