कोंच-उरई । समर्पण जन कल्याण समिति द्वारा ग्राम खैरी, सलैया बुजुर्ग, चटसारी एवं बरहल के प्राथमिक एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय देवगांव में रेडियो जन पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्षों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान एवं जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सभी से संवाद के द्वारा समुदायिक सहभागिता में बढोत्तरी हुई है।

ज्ञातव्य हो कि यूनिसेफ  ने 14 अगस्त 2017 से लखनऊ एवं छतरपुर सहित विभिन्न रेडियो स्टेशनों से प्रत्येक सोमवार व बुधवार को प्रात: 11.30 से 11.45 बजे तक प्रसारण की व्यवस्था की है। बताया गया कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने व व्यवस्था में सुधार के लिये प्रसारित किये जाना बाला यह अनोखा कार्यक्रम है। सीसीआरडी फोरम जालौन के सदस्य व प्राथमिक विद्यालय विद्यालय खैरी के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अब एसएमसी के कार्यों, उत्तरदायित्वों व भूमिकाओं में पहले से बेहतर समझदारी बनी है तथा सोच में बदलाव आया है। अब प्राथमिक विद्यालय सरकार का नहीं बल्कि सभी ग्रामवासियों का है, पहले से विद्यालय में 12 बच्चे अधिक नियमित रूप से विद्यालय आने लगे हैं, वह खुद तथा एसएमसी के अन्य सदस्य भी समय समय पर विद्यालय पहुंच कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते हैं व सलाह देते हैं। समर्पण जन कल्याण समिति के बलवीर सिंह व जुवैदउद्दीन जो सभी चयनित स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिये आवश्यक परामर्श, जानकारी, सूचनायें उपलब्ध कराने में सहयोग करते हैं। इसी से समुदायिक सहभागिता व जबावदेही में बढोत्तरी हुई है। इसके अलावा इंटरनेट साथी अपने काम के बाद अतिरिक्त समय में अपना समय देकर बहुत खुश हैं और बालिकाओं को स्कूल में नियमित पहुंचने में योगदान देती हैं।

 

Leave a comment