कोंच-उरई । आजकल पुलिस सारे कामधाम छोड़ जुआ फड़ों की तलाश में जुटी है और हर रोज चार छह जुये पकड़े जा रहे हैं। बीती शाम भी कोतवाली पुलिस ने ग्राम जुझारपुरा में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मार कर दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी जुआरियों को मुचलकों पर छोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली के एसआई राजीव त्रिपाठी तथा खेड़ा चौकी इंचार्ज कमल नारायण ने पुलिस बल के साथ ग्राम जुझारपुरा स्कूल के पास छापा मारा। पुलिस देख कर तमाम जुआरी भागने में कामयाब रहे लेकिन दस जुआरी परमात्मा शरण, किसुन, अखिलेश, बाबू, मनीष, उमेश, लालता, राहुल, सूरज, भारत को पुलिस ने दबोच लिया और कोतवाली ले आई। माल फड़ 4440 तथा जामा तलाशी में 2250 रुपये और ताश की गड्डी की बरामदगी दिखाई गई है। जरूरी लिखापढी के बाद उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया।







Leave a comment