कोंच-उरई । तीन लोगों ने मजदूरी मांगने पहुंचे मजदूर के ऊपर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में वह कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कल्लू पुत्र सगीर खां निवासी आजाद नगर कोंच ने महमूद पुत्र अब्दुल राइन का बिगड़ा हैंडपंप ठीक किया था। उसी की मजदूरी मांगने जब वह उसके घर पहुंचा तो महमूद ने पैसा देने के बजाये उसके साथ गाली गलौज करते हुये पहले तो मारपीट कर दी बाद में चाकू से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। हालांकि बाद में मामला निपट गया।

Leave a comment