कोंच-उरई ।  अज्ञात चोर एक घर में घुस गये और गृहस्वामी के टंगे कपड़ों में हाथ मार कर नगदी पार कर दी, इसके अलावा कुछ और भी कीमती सामान पार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर निवासी अशोक राठौर पुत्र गोकुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आज सुबह जब वह घर के कामों में व्यस्त था तभी अज्ञात चोर उसके घर में घुस गये और खूंटे पर टंगे उसके कपड़ों में पड़े 4500 रुपये पार कर दिये। इसके अलावा कुछ और भी सामान लापता है।

 

Leave a comment