कोंच-उरई । दो दिन पूर्व ग्राम खेरा से अगवा की गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया है। हालांकि यह मामला पुलिस खोलने में परहेज कर रही है, लेकिन सूत्रों की अगर मानें तो पुलिस मामले को रफा दफा करने की फिराक में थी। किशोरी के परिजनों के नहीं मानने पर अब पुलिस मामला दर्ज करने जा रही है।

गौरतलब है कि 22 अक्टूवर की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरा से शौच करके लौट रही नाबालिग किशोरी को अगवा किया गया था। किशोरी के परिजनों ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर ही पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया था और उनसे मिली जानकारियों की बिनाह पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम बड़ैरा से उक्त किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है, अलबत्ता पुलिस बरामदगी से अभी भी इंकार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने की बात कह रही है। समझा जा रहा है कि लिखापढी में एकाध दिन में पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

 

 

Leave a comment