कोंच-उरई । ऑन लाइन शॉपिंग में किस कदर ठगी हो रही है इसकी एक बानगी आज उस वक्त देखने को मिली जब एक युवक के पार्सल बॉक्स में कमर में बांधने बाली बैल्ट तथा घड़ी साबुन की टिकियां निकलीं। उसने ऑन लाइन शॉपिंग में मोबाइल का ऑर्डर दिया था। युवक ने कोतवाली में संबंधित कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी निवासी सुदीप पुत्र कमलकांत दुवे ने ऑन लाइन शॉपिंग के तहत मोबाइल सैमसंग जे-3 का ऑर्डर फोन पर बुक किया था। आज उसका पार्सल वाई पोस्ट आया जो उसने छुड़ा लिया लेकिन डाकिये को बिना पैसा चुकाये सुदीप ने उक्त पैकिंग डाकिये के सामने ही खोल दी तो उस डिब्बे में मोबाइल की जगह बैल्ट तथा घड़ी साबुन की टिकियां निकलीं। सुदीप ने डाकिये को पैसा देने से इंकार कर दिया जिसे लेकर सुदीप और डाकिये में तू-तू मैं-मैं होने लगी। डाकिये ने डायल 100 को फोन घुमा दिया और पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने हालोंकि डाकिये को पैसे दिलवा दिये, साथ ही सुदीप की तरफ से संबंधित ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी के खिलाफ तहरीर ले ली है।

 

Leave a comment