
कोंच-उरई । राजस्व बसूली बढाने की कवायद में लगे बिजली विभाग ने बिलों की बसूली तथा बिजली चोरी के खिलाफ अनवरत अभियान छेड़ा है जिसके सार्थक नतीजे भी निकल कर आने लगे हैं। बिजली विभाग की अलग अलग टीमों ने शहरी व ग्रामीण अंचलों में चेकिंग के दौरान जहां 28 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है वहीं 25 संयोजन बिलों की अदेयता की स्थिति में काटे हैं। लगभग पांच लाख रुपये की बसूली भी इस दौरान की गई है।
उपभोक्ताओं द्वारा समय से बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण पिछड़ रहे राजस्व को लेबिल पर लाने के लिये सख्त अभियान चलाया है जो अनवरत जारी है और विभाग की टीमें रोज ही चेकिंग पर निकल रहीं हैं। एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह के निर्देशन में शहरी और ग्रामीण अंचलों में अलग अलग टीमें काम कर रहीं हैं। कस्बे के विभिन्न इलाकों में अवर अभियंता आलोक खरे की अगुवाई में निकली टीम ने 18 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा है और सत्यवती, रामविहारी, नारायण दास, शिवचरन, देवेश, मुकेश, देवेशकुमार, राधेश्याम, रवीन्द्र, हरीशंकर, संतोष, महेशचंद्र सभ्ज्ञी निवासी प्रतापनगर, सुदर्शन, लल्लूराम, सतीश, कालका निवासीगण सुभाषनगर, बालाप्रसाद महंतनगर, कल्लू लाजपतनगर के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर के लिये कोतवाली में तहरीर दी गई है। टीम ने पच्चीस संयोजन भी बिच्छेदित किये हैं, इसके अलावा शहरी क्षेत्र से दो लाख चवालीस हजार रुपये की बसूली की गई है। उधर, जेई ग्रामीण संजय ने अपनी टभ्म के साथ ग्राम सदूपुरा में चेकिंग के दौरान दस कटिया धारकों रामसनेही, आरएस पटैरया, सुरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, हरदास, आनंद, गजराज, फूलसिंह, हरचरण, धीरज को पकड़ा है, सभी के विरुद्घ नदीगांव थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से ढाई लाख की बसूली दर्ज की गई है। इन टभ्मों में प्रदीप कुमार, उमेश, उज्जवल तिवारी, पिंटू शर्मा, मनीषकुमार, प्रदीपसिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment