उरई  । गुरुवार को एस टी एफ के फर्जी दरोगा को माधौगढ़ पुलिस ने एक तमंचा , एक चाइनीज पिस्टल और 2 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

माधौगढ़ में सिहारी रोड पर रामशंकर राठौर के मकान में अपने को एस टी एफ़ का दरोगा बता कर एक संदिग्ध महिला के साथ किराये से रहने लगा था । रामशंकर राठौर को उस पर शक हो गया जिसके चलते उन्होने बुद्धवार को माधौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी । रुद्र कुमार सिंह ने फौरन कारवाई कराते हुए उसे बुलावा लिया  । कड़ाई से पूंछताछ करने पर गुरुवार को उसने अपनी असलियत उगल दी । आरोपी का नाम वीरेंद्र सिंह निवासी जगम्मनपुर बताया गया है । वीरेंद्र सिंह पहले भी जालसाज़ी में गिरफ्तार हो चुका है । जामा तलाशी में उसके पास से पिस्टल और तमंचा बरामद किया गया ।

 

Leave a comment