उरई । धगवा कलां के पास  ट्रेन पटरी पर मिले शव के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एट थाने में 4 लोगों के ख़िलाफ़ गुरुवार को हत्या और साक्ष्य नष्ट करने का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है ।

गत सोमवार को धगवाकला निवासी पूरन कुशवाहा ( 55 वर्ष ) का शव गाँव के पास रेल पटरी पर मिला था । प्रारम्भिक तौर पर पुलिस ने इसे हादसा मान कर प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया लेकिन कल मृतक की पत्नी शांति देवी ने एस पी के पास पहुँच कर अपने पति  की हत्या का आरोप लगाया और इसे ले कर गाँव के ही चार लोगों आशीष पटेल पुत्र गजराज , छोटेराजा पुत्र कैलाश , रामराजा पुत्र रघुवीर और ओंकार पुत्र सुल्तान को नामित कराया । एट थानाध्यक्ष चंद्र शेखर दुबे ने बताया कि चारों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिए दविश दी जा रही है ।

Leave a comment