उरई । बहुजन समाज पार्टी में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन को ले कर बगावत गहरा रही है । गुरुवार को माधौगढ़ के नगर अध्यक्ष ने भी इस्तीफ़े की पेशकश कर दी जिसके बाद पार्टी की जिला इकाई में हड़कंप मच गया । इस्तीफ़े को गोपनीय रख जिला नेतृत्व उन्हे मनाने में लगा है  ।

माधौगढ़ नगर पंचायत के लिए बहुजन समाज पार्टी ने आलोक मिश्रा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है जिससे नाराज नगर अध्यक्ष श्रीराम दिवाकर ने जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया । श्रीराम दिवाकर की गिनती बसपा के पुराने मिशनरी कार्यकर्ताओं में होती है जिससे उनके इस्तीफ़े से पार्टी की छवि जनमानस में बहुत खराब हो सकती है । इसे भाँपते हुए जिला इकाई उनके शरणागत हो गई है ताकि बात सार्वजनिक होने के पहले उनका इस्तीफ़ा वापस कराया जा सके ।

 

Leave a comment