
उरई। खेत पर पानी लगाने गए किसान की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई । गुरुवार की सुबह यह घटना माधौगढ़ थाने के हरौली गाँव में हुई ।
मृत किसान शिशुपाल सिंह के पास एक एकड़ जमीन मात्र थी । उस पर तुर्रा यह कि इस वर्ष बारिश नहीं हुई जिससे समय पर बुआई न हो पाने के कारण वे बेहद परेशान थे । इसी सदमे में आज सुबह 5 बजे जब वे खेत पर पहुँचे उन्हे दिल का दौरा पड़ गया और कुछ ही देर में उनके प्राण पखेरू उड़ गए । बाद में इस सूचना पर तहसीलदार शिवप्रसाद ने लेखपाल प्रकाश राठौर को मौके पर जाँच करके रिपोर्ट देने को कहा ।







Leave a comment