
उरई । गोहन थाने के जमरेही सानी गाँव में गुरुवार को दोपहर में लगभग डेढ़ बजे गन्ने के एक खेत में भड़की आग से पूरी फसल जल कर राख हो गई । सूचना दी जाने के वाबजूद दमकल गाड़ी के मौके पर न पहुँचने से ग्रामीणों में भीषण असंतोष देखा गया ।
आग से खेत मालिक ने लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान बताया है । ग्रामीणों द्वारा तहसील में जानकारी दी जाने पर लेखपाल जान मुहम्मद ने मौके पर जा कर नुकसान का सर्वे किया । उन्होने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेंगे ।







Leave a comment