उरई । उरई नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को सपा नेता लक्ष्मण शिवहरे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहला पर्चा भरा । उन्होने रिटर्निंग अफसर वाणिज्य कर अधिकारी संजीव कुमार सिंह के सामने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया । वार्ड 17 और वार्ड 27 में सदस्य पद के लिए भी  1-1 पर्चा भरा गया ।

उधर आज उरई नगर पालिका और कोटरा नगर पंचायत  में अध्यक्ष पद के तीन – तीन पर्चे कलेक्ट्रेट स्थित काउंटरों से खरीदे गए ।

Leave a comment