उरई । आरएसएस कार्यकर्ताओं की लगातार हो रहीं हत्याओं से गुस्साये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोंच कस्बे में केरल सरकार का पुतला फूंक अपना विरोध प्रदर्शित किया। परिषद् के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये प्रतीकात्मक जुलूस निकाला और गल्ला मंडी परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बाहर केरल सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर धीरज गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, राकेश व्यास, विनोद चंसौलिया, भूपेन्द्र कुशवाहा, नरेश, अवधनरेश, दीपक लोहिया, अभिषेक, अश्विनी, कुलदीप, महेश, रघुवरशरण, हरीश नगाइच, शिवांक नगाइच, रुद्रकुमार, नवनीत दीक्षित, सागर पटेल, अनुज पटेल, भरत पटेल, प्रिंशुल, राजेन्द्र नायक, ब्रजेन्द्रकुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a comment