उरई ।  बुद्धवार  को कोंच की  आईटीआई शिक्षण संस्था में तीन छात्रों की बंधक बना कर टीचर द्वारा की गई पिटाई के मामले में सुलह सफाई की सभी  गुंजाइशें खत्म हो जाने के बाद टीचर के विरुद्घ एससी/एसटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि आईटीआई में टीचर संदीप विश्वकर्मा ने छात्रों द्वारा उनके मोबाइल से छेड़छाड़ किये जाने पर तैश में आकर तीन छात्रों मोहित वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा, रमेश वर्मा पुत्र प्रकाश अशोक वर्मा पुत्र नंदकुमार जो टर्नर ट्रेड द्वितीय बर्ष के छात्र हैं, को कमरे में बंधक बना कर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट डाला जिससे छात्रों के शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। छात्रों की पिटाई की खबर सुन कर अन्य छात्र बौखला गये और हंगामा काटने लगे। छात्रों की तहरीर के बाद हालांकि दोनों पक्षों में सुलह सफाई के प्रयास देर रात तक चलते रहे लेकिन छात्रों के परिजनों के राजी नहीं होने के बाद टीचर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 के साथ ही एससी/एसटी एक्ट 3 (1)(द) तथा 3 (1)(ध) में मामला पंजीकृत कर लिया है।

हिंदुस्थान समाचार / के पी सिंह ।

Leave a comment