उरई । दो दिन पहले कोंच कस्बे में सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुये एक अधेड़ ने दस बर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला और बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार दिया जायेगा। इस घटना के बाद बच्चा सहम गया और घर में भी दबा सा रहा लेकिन बुद्धवार की शाम तकलीफ ज्यादा बढ जाने पर बच्चा अचानक रोने लगा तो घर वालों  ने रोने का कारण पूछा और बच्चे ने सारा माजरा बता दिया।  बच्चे के पिता ने कोतवाली जाकर सारा वाकया पुलिस को बतायी लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर शांति भंग की धाराओं में उसे निपटा दिया। बच्चे की डॉक्टरी भी नहीं कराई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोंच के  मोहल्ला गांधीनगर के एक दलित इलाके का रहने बाला दस बर्षीय नाबालिग बच्चा घर के दरबाजे पर खेल रहा था। इसी बीच मोहल्ले का ही एक अधेड़ भुल्लू पुत्र ग्यासी रजक ने उसे बहला फुसला कर खाने के बहाने घर में ले गया और उसके साथ कुकर्म कर डाला। इसके बाद उसने बच्चे को धमकाया कि अगर किसी से यह बात कही तो जान से मार देंगे। इस धमकी से बच्च इतना डर गया कि उसने घर बालों को अपने साथ घटी घटना के बाबत कुछ भी नहीं बताया लेकिन गुमसुम सा हो गया। कल शाम उसे तकलीफ बढ गई तो वह रोने लगा। घर बालों ने रोने का कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में उन्हें बता दिया। बच्चे  की बात सुन कर घर बालों ने पुलिस को सूचना दे दी । पुलिस आरोपी को उसी की छत पर से पकड़ कर कोतवाली ले आई । बच्चे के पिता के मुताबिक उसने पुलिस को पूरी घटना के बाबत बताया । इसके बाद आरोपी को आज शांति भंग की धाराओं में भेजा जाना सवाल खड़े करने वाला है, बच्चे की डॉक्टरी भी नहीं कराई गई है जबकि बच्चे ने भी पूरी कहानी पुलिस को हूबहू बताई है।

हिंदुस्थान समाचार / के पी सिंह ।

Leave a comment