कोंच-उरई । नामांकन के आखिरी दिन जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर तथा एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी तहसील आकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता और निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। प्रत्याशियों को साफ निर्देश हैं कि कोई भी रैली या सभा करने से पूर्व प्रशासन की अनुमति लेना आवश्यक है। यह भी कि रैली या सभा में कितनी भीड़ है, की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। व्यय की सीमा भी फिक्स की गई है जिसकी लगातार मॉनीटरिंग की जायेगी। अराजक तत्वों को न केवल पाबंद किया जा रहा है बल्कि ऐसे तत्वों पर कड़ी निगाह भी रखी जा रही है ताकि वे कोई खुराफात न कर सकें। वाहनों और लाउड स्पीकरों की भी अनुमति लेनी होगी, रात दस बजे के बाद किसी भी प्रकार से लाउड स्पीकर नहीं बजाया जा सकता है। पैम्फलेट्स या वॉल राइटिंग सरकारी भवनों पर नहीं होगी। काई यदि आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जायेगा तो उसके विरुद्घ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment