कोंच-उरई । आज उस समय स्थिति काफी विस्फोटक बन गई जब सपा प्रत्याशी पारस वर्मा और सपा से बगावत कर प्रत्याशी बने अनिल वर्मा के जुलूस अचानक आमने सामने आ गये और दोनों ओर से जोशीले अंदाज में नारेबाजी शुरू हो गई। यह देख हालांकि पुलिस के हाथ पांव फूल गये लेकिन बाद में पुलिस ने सड़क पर लाठियां पटक कर दोनों जुलूसों की भीड़ को तितर बितर किया।

गौरतलब है कि नगर भ्रमण कर रहे जुलूसों में ऐसी टाइमिंग बनी कि ठीक उसी समय जब सपा प्रत्याशी पारस वर्मा का जुलूस भारत माता मंदिर पर लगी पुलिस बैरीकेटिंग पर पहुंचा जब बागी सपाई अनिल वर्मा का जुलूस उस जगह पहुंचा। दोनों जुलूस जैसे ही आमने सामने आये, दोनों ओर से जोशीले अंदाज में नारेबाजी शुरू हो गई और स्थिति काफी हद तक विस्फोटक नजर आने लगी। वहां तैनात एट एसओ चंद्रशेखर दुवे, नदीगांव के दरोगा घनश्याम सिंह यादव, कोंच की खेड़ा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार तथा वहां तैनात सिपाहियों ने दोनों पक्षों की भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ तैश में थी सो मानने से रही। यह नजारा देख कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसएसआई मनोजकुमार सिंह, दरोगा कमल नारायण आदि अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर लाठियां पटक भीड़ को किसी तरह खदेड़ कर स्थ्ज्ञिति नियंत्रण में की।

 

Leave a comment