
उरई । नामांकन के अंतिम दिन कोंच में सभी दलीय प्रत्याशियों के अलावा कतिपय निर्दल प्रत्याशियों ने भी तामझाम के साथ जुलूस निकाल कर शक्ति दिखाने का प्रयास किया। भाजपा प्रत्याशी प्रेमनारायण वर्मा का जुलूस एसआरपी इंटर कॉलेज से भारी भीड़भाड़ के साथ उठा और गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करता हुआ नामांकन स्थल पहुंचा। जुलूस में इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन के अलावा नगर पार्टी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, सुनील लोहिया, ब्रजेन्द्र मयंक, आशुतोष रावत, आनंद सेठ, विकास पटेल धनौरा आदि शामिल रहे। भाजपा के सभी वार्डों के सभासद प्रत्याशी भी साथ रहे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सरिता वर्मा ने भी पार्टी के राष्टï्रीय नेता पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, संतलाल अग्रवाल, प्रियाशरण नगाइच, नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, प्रमोद शुक्ला, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, लालप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। सपा के पारस वर्मा ने भी अपने समर्थकों सरनामसिंह यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव, मृदुल दांतरे, ऋषि झा, गुफरान अहमद आदि के साथ भारी भीड़ के साथ जाकर पर्चा दाखिल किया। सपा के बागी अनिल वर्मा ने भी शक्ति प्रदर्शन में कोर कसर नहीं छोड़ी और पूर्व नगर अध्यक्ष रहम इलाही कुरैशी, पवन तिवारी आदि के साथ जुलूस निकाल कर पर्चा भरा।







Leave a comment