
उरई। आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में मंदिर से अज्ञात चोर बाजार में गश्त करने वाले दो चैकीदारों की आंख में धूल झोंककर कई किलो का घंटा उतार ले गये।
ग्रामीणों ने बताया कि आनंद देवी मंदिर में पीतल का 21 किलो का यह घंटा लोहे के तारों से मजबूती से बांधकर कदम के पेड़ पर लटकाया गया था। इसके बावजूद चोर उसे उतारकर ले जाने में सफल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह काम किसी एक चोर का नही हो सकता। चोरों की संख्या कम से कम तीन होनी चाहिए। पुलिस को जानकारी दे दी गई है।







Leave a comment