
उरई। नाम वापसी के बाद शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
उरई नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी के बाद 22 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। जिनमें भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को उनके पूर्व निर्धारित चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं। चर्चित निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा को हथौड़ा, अवधेश निरंजन को नल, अजय पाल सिंह को लड़का-लड़की, बच्चू महाराज को सैनिक व देवेंद्र यादव को चक्र चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
ओवैसी की पार्टी के मुहम्मद आरिफ को पतंग, राष्ट्रीय लोकदल के साबिर मंसूरी को हैंडपंप और भाकपा माले के हरीशंकर को तीन सितारों वाला झंडा चुनाव चिन्ह दिया गया है।
अन्य प्रत्याशियों में इंद्रजीत सिंह आईजे को रिक्शा, लालमन को झूला, कमलेश को गदा, पवन कांत को जीप, फरीदउददीन को स्कूटर, भगवती देवी को सीलिंग फैन, मुन्नी देवी को टेबिल फैन और लक्ष्मण दास शिवहरे को शंख चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।







Leave a comment