उरई। बीती रात यमुना नदी में डूबे युवक का शव शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोज लिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कालपी के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी राजू (30वर्ष) पुत्र अब्दुल हमीद गुरुवार को शाम यमुना के किनारे टहलने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गया और नहाते समय उसका पैर गहराई के कारण फिसल जाने से वह भंवर में फंस गया। घर वालों को जानकारी होने पर रात में ही उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने गोताखोर बुलवाकर रात में शव खोजने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन शव का कोई पता नही चला। आज सुबह फिर शव की तलाश की गई तो शव आखिरकार बरामद हो गया।

Leave a comment