
उरई। कालपी क्षेत्र में शुक्रवार को अलसुबह अधेड़ ने जोल्हूपुर क्रासिंग पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसके छितरे-छितरे उड़ गये। पुलिस को क्षत-विक्षत शव संजोने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतक हमीरपुर जिले के जरिया थाना अंतर्गत चंडौत गांव का रहने वाला था। अनुमान है कि उसने सुबह 4 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या की। बाद में जब लोग शौंच के लिए निकले तो सुबह के उजाले में उन्होंने रेलवे ट्रैक पर शव के टुकड़े देखे। खबर पाकर ज्ञान भारती चैकी प्रभारी विजय सिंह ने शव के अवशेषों को बटोरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मातादीन सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना भिजवा दी।







Leave a comment