उरई। वृद्ध मां की पेंशन हथियाने के लिए कलियुगी बेटे ने उनके साथ मारपीट कर दी। दुखी मां ने पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा ग्राम निवासी रामकली शिक्षक पति गजराज के निधन के बाद मिलने वाली पारिवारिक पेंशन से गुजारा चलाती हैं। जिसे उनका छोटा बेटा प्रेम नारायण हथियाना चाहता है। प्रेम नारायण उनकी आये दिने गाली-गलौज करता था लेकिन ममता के कारण पहले वे सब कुछ सहन करती रहीं। लेकिन शुक्रवार को तो उसने इंतहा ही कर दी जब गाली-गलौज करने के साथ-साथ मां पर हाथ भी उठा दिया। रामकली से तहरीर मिलने के बाद जालौन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply