
उरई। नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जिला भाजपा कार्यालय निर्माण समिति के संयोजक और भाजपा लोकसभा पालक जालौन गरौठा भोगनीपुर अनिल बहुगुणा का साफ-साफ कहना है कि षड़यंत्रकारी समूह मुझे अनुशासन का पाठ न पढ़ाये। मैने शिशु मंदिर से शुरू हुई संघ की शाखाओं से जीवन शुरू किया है और वर्ष 1977 में जब जनसंघ जनता पार्टी में समाहित हुआ तब पार्टी का सदस्य बनकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर उरई में पदाधिकारी रहने के साथ सह जिला संयोजक हिन्दु जागरण मंच, जिला महामंत्री विश्व हिन्दु परिषद, दो बार भाजपा उरई नगर अध्यक्ष तथा दो बार भाजपा जिला महामंत्री रहा। जो स्पष्ट कर्ता है कि संघ की विचारधारा के प्रति मेरी प्रतिबद्धता किस स्तर की है तथा पार्टी के प्रति मेरा समर्पण किस कोटि का है। मेरे विरूद्ध भौती में एक ढाबे पर बैठकर पैनल में चंद्र लोगों ने कूट षड़यंत्र के साथ ऐसा परिवर्तन किया तथा मुझे नेपथ्य में की ऐसी कोशिश की गई उरई नगर का जागरूक मतदाता इसका जबाव देने को तैयार है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और उरई नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के स्वतंत्र प्रत्याशी अनिल गहोई (बहुगुणा) ने प्रेस से अनोपचारित बातचीत में उक्त आशय के कथन के साथ बताया कि उरई नगर पालिकाा परिषद अध्यक्ष पर के टिकट को लेकर पार्टी के समस्त पैनलों में उनका नाम पहले नंबर पर रहा। किन्तु भौंती स्थित चैहान ढावे पर रचे गए षड़यंत्र में एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर वैश्य समाज को टिकट देकर उरई का टिकट मोटी रकम के बदले ब्राहम्ण समाज को देने की संस्तुति में नाम विशेष को सामने रखना समझ से परे है यदि उरई से ब्राहम्ण प्रत्याशी ही लड़ाना था तो किसी सक्रिय ब्राहम्ण नेता को टिकट क्यो नही कराया गया ? क्योंकि सबसे नीचे पैनल में रहे व्यक्ति को पार्टी का चेहरा बना दिया गया। विधान सभा चुनाव के समय जनपद जालौन की तीनों सीटों पर भाजपा के टिकटों को लेकर किए गए सवाल पर श्री बहुगुणा ने कहा कि प्रेस में ही तब लिखा था भाजपा ने बुझे हुए दियो में तेल डाला। किन्तु बाद में प्रेस ने ही टिकट वितरण की सराहना की। इस हिसाब से ही भी यदि उरई से ब्राहम्ण ही लड़ाना था तो किसी सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना चाहिए था। किन्तु षड़यंत्रकारियों ने मुझे रास्ते से हटाने और पार्टी पर संघ की विचार धारा से कोसों दूर तथा पार्टी के तमाम आंदोलनों में भाग न लेने वालेे और पीछे रहकर रास्ते से भाग जाने वाले अनुशासनहीन लोगों का पार्टी पर कब्जा कराने के लिए ऐसा षड़यंत्र किया है। उसे जबाव देना जरूरी समझा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के रीतियों और नीतियों तथा कार्यक्रमों को कतई क्षति नही पहुंचने देगे। साथ ही अपील की है कि उरई के निज निवासियों को सबका साथ सबका विकास घोषणा पसंद है और जो लोग भाजपा में अनुशासन तथा समर्पण का भाव पसंद करते है वह अपने मत के जरिये उक्त षड़यंत्रकारियों को सबक दिखाए और मुझे विजयी बनाए। हथौड़ा चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाए।
उन्होंने आज मोहल्ला शंातिनगर में जनसंपर्क के दौरान समर्थकों के साथ हाथों में झाडू़ लेकर व्यापक सफाई अभियान चलाया और यह संदेश भी दिया कि नगर को साफ सुथरा बनाकर क्लीन उरई ग्रीन उरई बनाएगे। जनसंपर्क के दौरान अनिल बहुगुणा के साथ डा. दिलीप सेठ, अजय महेश्वरी, राजेन्द्र शर्मा, साजिदखान, शैलेन्द्र श्रीखंडे, इंजी. रामकुमार कनकने, सुरेश राठौर, परशुराम राठौर, जानेश्वर प्रजापति, मनीष तरसैलिया, महेन्द्र शिवहरे, विनोद वर्मा, मुमताज भाई, फरीद भाई, मोहित गुर्जर, राजाराम निरंजन, बद्री आचार्यजी, प्रवीण, ब्रजकिशोर शर्मा, आदि शामिल रहे।







Leave a comment