उरई। नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन ननकू भैया के वार्ड से जनसम्पर्क अभियान की सुबह की शुरुवात वार्ड नम्बर 16 लहरियापुरवा से संजय साहनी के घर से शिक्षक साथियो के साथ हुई जिसमें उनका कारवां सनातन इंटर कॉलेज से डीबीसी कॉलेज होते हुए आर्य कन्या तक गया। 11 बजे उन्होंने वार्ड नम्बर 21, 22, 18 ,16 का उद्घाटन किया। दोपहर दो बजे ज्ञानेन्द्र सिंह निरंजन ने बजरिया स्थित नवी की मस्जिद मे जुमे की नमाज में शामिल सभी मुस्लिम भाइयो से आशीर्वाद प्राप्त किया और शाम को जयदेव यादव के आवास से लहरियापुरवा दक्षिण मंे लोगों से जनसंपर्क किया। उनके व्यापक जनसम्पर्क से समाजवादी पार्टी की चुनावी सरगर्मी इतनी तेज रही कि शहर के मौसम के गिरते पारा से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिये बेअसर रहा उनके साथ महेंद्र कठेरिया, सुरेंद्र बजरिया, रविन्द्र राजपूत, लाखन सिंह राजपूत, अमरीश श्रीवास्तव, अजहर वेग, हाजी जमील, प्रदीप दीक्षित, जयशंकर द्विवेदी, यशपाल शर्मा, रेखा शुक्ला, केके प्रजापति, संदीप यादव, भैयादीन पांचाल, रेखा परिहार सहित नगर के सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Leave a comment