
कोंच-उरई । शुक्रवार को प्रतीक आवंटन के दौरान अध्यक्ष पद के आरओज के समक्ष विकट समस्या देखी गई। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे ग्यारह प्रत्याशियों में से नौ प्रत्याशियों की पहली पसंद लड़का-लडंकी थी जिसके चलते इसका फैसला लॉटरी के द्वारा करना पड़ा और यह प्रतीक एआईएमआईएम प्रत्याशी हरीमोहन रजक को मिला। दरअसल इस प्रतीक का भी अपना स्वर्णिम इतिहास है, बर्ष 1995 में हुये पालिका चुनाव में कांग्रेस दो फाड़ थी और कांग्रेस (तिवारी) के प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर अशोक शुक्ला ने चुनाव लड़ कर जीता था। इसके बाद अभी बर्ष 2012 में हुये चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार विनीता सीरौठिया ने भी इसी निशान पर चुनाव लड़ कर जीता था। यही बजह है कि अध्यक्ष पद के अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशियों का रुझान इस निशान पर ज्यादा रहा।
मां-बेटे को मिला चश्मा प्रतीक
पालिका सभासदी से अलग अलग वार्डों में चुनाव लड़ रहे मां-बेटे ने अपनी पसंद चश्मा बनाई और दोनों को ही उनके मन मुताबिक प्रतीक मिल भी गये। गौर तलब है कि पूर्व सभासद अमित रावत वार्ड नं. 5 से निर्दलीय प्रत्याशी हैं और उनकी मां माधुरी रावत वार्ड नं. 4 से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। प्रतीक आवंटन में दोनों की पहली पसंद चश्मा थी और दोनों अपनी पसंद का चिन्ह पाने में सफल हो गये हैं।







Leave a comment