
कोंच(उरई )। नगर पालिका परिषद कोंच का चुनाव का डंका बज गया है और नामांकन के बाद चुनाव की सारी तस्वीर सामने आ गयी है शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के शेष बचे सत्रह उम्मीदबारो को चुनाव अधिकारियो ने नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किये चुनाव आवंटन के दौरान सबसे ज्यादा चुनाव चिन्ह लड़का लड़की को लेकर काफी गहमा गहमी रही क्योंकि नौ उम्मीदबारो द्वारा चुनाव चिन्ह दिए जाने की बात की गयी हाढे थके चुनाव अधिकारियो ने आखिर चुनाव चिन्ह लेकर लाटरी सिस्टम के तहत इस लड़का लड़की चुनाव चिन्ह को हरिमोहन रजक को दे दिया वही जगजीवन राम अहिरवार को हथौड़ा,नंदकिशोर को स्कूटर,पूनम देवी को जीप,वंदना वर्मा को सितारा,अंजलि रजक को रिक्शा,लाखन सिंह को रिंच,समाजबादी पार्टी के बागी प्रत्याशी अनिल वर्मा को वायुयान,विद्या देवी को टेविल फेन,संतोष कुमार को पहिया,अवध विहारी को हल चुनाव चिन्ह मिला है। पूर्व में राजनैतिक दलों के 6 उम्मीदवारों ने अपनी अपनी पार्टियों से अधिकृत पत्र दे रखे है।जिनमें प्रेम नारायण वर्मा भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं।जिन्हें कमल का फूल,समाज बादी पार्टी के प्रत्याशी पारस वर्मा को चुनाव चिन्ह साईकिल,कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशिया सरिता वर्मा,बहुजन समाज पार्टी के जितेंद्र राय को चुनाव चिन्ह हांथी,आम आदमी पार्टी से गौरी शंकर वर्मा को चुनाव चिन्ह झाड़ू,वही एआईएमआईएम पार्टी से प्रत्याशी संतराम सादू पुरा को चुनाव चिन्ह पतंग देकर चुनाव मैदान में लड़ने की हरी झंडी मिल गयी है।नगर पालिका परिषद के सभी 17 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलते ही उनके समर्थक अभी से बोट मांगने लगे हैं।यहां नगर पालिका परिषद के पहले चरण में 22 नवम्बर को बेलिट पेपर द्वारा चुनाव होगा।वहीं नदीगांव टाउन एरिया में अध्यक्ष के लिये 4 लोग मैदान में है।जिनमें भारतीय जनता पार्टी से दशरथ रत्नाकर,को चुनाव चिन्ह कमल का फूल,समाज बादी पार्टी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को चुनाव चिन्ह साईकिल,बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लोटन राम अहिरबार को चुनाव चिन्ह हांथी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भानु प्रकाश को चुनाव चिन्ह लड़का लड़की चुनाव चिन्ह देकर चुनाव में लड़ने के लिये कहा है।सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यहां राष्टीय पार्टी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ख्याली प्रसाद चुनाव मैदान छोड़कर अपना पर्चा बापिस लेकर भाग खड़े हुये।जबकि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा आखिर पर्चा बापिस क्यों लिया ये चर्चा जोरों पर है।







Leave a comment