उरई । पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज डीपीआरओ को दिए गए नोटिस में लंबित समस्याओं का निराकरण पंद्रह दिन में न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला पंचायतराज अधिकारी जालौन को दिए गए नोटिस मंे संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, जिलामंत्री आशीष झा ने मांग की है कि जिले सभी सफाई कर्मचारियों को 2015 के शासनादेशानुसार स्थाईकरण प्रमाण पत्र दिलाये जाए, कर्मचारी का रूका हुआ वेतन व 325 लोगों का एक दिन के रूके हुए वेतन का भुगतान किया जाए, सफाई कर्मचारियों को लड़के एवं लड़की की शादी व मकान बनवाने के लिए विभागीय ऋण दिलाया जाए, जो सफाई कर्मचारी अंतिम बहाल है उन्हें पूर्व बहाल तथा पूर्ण रूप से बहाल कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाए, 2016 का ऐरियर का भुगतान अब तक नही किया गया उसका भुगतान किया जाए, जिले मंे तैनात सफाई कर्मचारियों को कैशलैश चिकित्सा सुविधा कार्ड बनाए जाए, नोटिस में चेतवानी दी गई है कि पंद्रह दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नही किया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगे।

धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया एक्टू ने

उरई(जालौन)। भाकपा माले एवं एक्टू के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टेªट परिसर में धरना प्रदर्शन कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार पर नादिरशाही का रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मनरेगा मजदूरी का भुगतान एवं पेयजल संकट के समाधान की मांग की है।

आज यहां धरना सभा में भाजपा माले के उरई सचिव हरीशंकर, एक्टू के राष्ट्रीय नेता का. रामसिंह चैधरी ने आरोप लगाया कि केन्द्र एवं प्रदेश की श्रम विरोधी नीतियों के चलते जहां जिले से बड़ी संख्या में मजदूर पलायन के लिए मजबूर है वहीं श्रम विभाग में निर्माण मजदूरों के नवीनीकरण नही किए जा रहे है। इसलिए मजदूरों लाभांश से बंचित किया जा रहा है। सालों से मनरेगा मजदूरों का भुगतान नही किया जा रहा है तो बालू न आने के कारण मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। का. रामसिंह चैधरी ने कहा कि पिछले दस सालों से जनपद में मनरेगा में करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ है। आज मजदूरवर्ग को बच्चों का पेट पालने के लिए दूसरे शहरों में पलायन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन को प्रताप टेनी, रामरतन अंबेडकर, देवीदयल, श्यामकिशोर, का. हरीदास, प्रहलाद, जगराम आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों का पुराना भुगतान करने व कम से कम दो सौ दिन मनरेगा मजदूरी की गारंटी देने की मांग के साथ ही उरई के मोहल्ला राजेन्द्र नगर में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान करने, निर्माण मजदूरों का नवीनीकरण करने, मोहल्ला राजेन्द्र नगर, बघौरा, तुफैलपुरवा, लहरियापुरवा आदि में शौचालयों के निर्माण कराने जाने के लिए दूसरी किस्त उपलब्ध कराने, गरीबों को अंत्योदय कार्ड बनाने, शहर में पड़ रही विद्युत केबिल अंडरग्राउंड लाइन में उपभोक्ताओं के लिए पाइप में लाइन बिछाने और समाज कल्याण विभाग में पेंशन योजनाओं की जा रही धांधली की जांच कराने की मांग की गई।

 

 

 

 

 

चांदी से भरे बैग को उड़ाया

Leave a comment