उरई। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 24 दिसम्बर 17 से नहरों को चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें सिंचाई हेतु नहरों के संचालन के समय नहरों एवं माइनरों तथा रजवाहों में कटान को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। जिसमें कटान रोकने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा कटान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही तथा एफआईआर कराने के निर्देश दिये गये। विभाग में उपलब्ध बजट के अनुसार नहरों एवं माइनरों की सिल्ट सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सिंचाई हेतु पानी टेल तक पहुचाया जाये यह भी सुिनश्चित किया जाये। नलकूप विभाग अपने नलकूपों को संचालित रखें और यांत्रिक एवं विधुत दोष के कारण बन्द नलकूपों को शीघ्रता से चालू करायें। पम्प केनाल द्वारा भी सिंचाई हेतु पानी देने के निर्देश विभाग को दिये गये। पलेवा हेतु टेल तक पानी पहंचाने तथा सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी देने हेतु सिंचाई विभाग की सदस्यों एवं प्रगति शील कृषकों द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता बेतवा नहर प्रथम  एसपी सिंह, द्वितीय राकेश वर्मा, नलकूप, पम्प केनाल के अधिकारी एवं साहब सिंह चैहान सहित अन्य कृषक उपस्थित रहें।

 

Leave a comment