कालपी(उरई )। कालपी नगर की जनता ने बहुजन समाज पार्टी पर विश्वास जताकर पार्टी प्रत्याशी श्रीमती वैकुंठी देवी को नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता के रूप में विजयश्री दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है इससे बसपा मजबूत हुई है और आगे भी आने वाले चुनाव में पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी।

कालपी नगर पालिका परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए दद्दू प्रसाद अहिरवार ने उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें शोषणकारी शक्तियों से सावधान रहकर नगर का चहुमुखी विकास करना होगा तभी बहिन मायावती का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा और कांग्रेस को लात मारकर कालपी की सत्ता से बाहर कर दिया है जो ऐतिहासिक कार्य है इसमें मुस्लिम मतदाताओं की विशेष भागीदारी है उन्होंने यह भी कहा कि बसपा के बैनर तले तीन मुस्लिम चेहरे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बन चुके है और आगे आने वाले चुनाव में भी मतदाता बसपा के हाथ मजबूत करके सत्ता हथियाने का कार्य करेगी। इस शपथ ग्रहण समारोह को पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने भी संबोधित कर मतदाताओं से बसपा के हाथ मजबूत करने की पुरजोर अपील की। नगर पालिका परिषद की निर्वाचित अध्यक्षता श्रीमती वैकुंठी देवी, निर्वाचित सभासद श्रीमती राममूर्ति, पूजन गौतम, पुष्पा सोनकर, हरिनारायण, हामिश अली, श्रीमती कमलेश, अरविंद यादव, अतुल सिंह, श्रीमती रामकुमारी, इमरान, आबिद, भानुप्रताप, दिलीप पाठक, सुमन रूखसाना, सुनील कुमार, वैभव विश्नोई, तबस्सुम, शहरूल निशा, अब्दुल बहीद, भारत सिंह यादव, प्रीति देवी, सैयद अजीज अहमद, विपिन व कमर जहां को उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चंद्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अंत में निर्वाचित  अध्यक्षता श्रीमती बैकुंठी देवी के पुत्र बसपा नेता जगजीवनराम अहिरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का अभिवादन स्वागत करते हुए कहा कि नगर की जनता ने हमारे और पार्टी बसपा के प्रति जो विश्वास कर मेरी माताजी को महत्वपूर्ण पद सौपा है मै सभी सभासदों और जनसहयोग से नगर के चहुमुखी विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के प्रति शतप्रतिशत खरा उतरने में कोई कोर कसर नही छोडूंगा और नगर की जनता के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले रहेगे। उक्त अवसर पर मंचासीन नेताओं आदि में प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि लालराम अहिरवार, चैनसुख भारती, कालपी विधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह जादौन, जगदीश प्रजापति, हाजी अनीस खान, आत्माराम, कमर अहमद, पेश इमाम बड़ी मस्जिद, हाफिज इरशाद के साथ अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार दोहरे, लेखाकार हरिभूषण सिंह चैहान, लिपिक रामबाबू प्रजापति, शिशुपाल यादव, जमशेर अली तथा अनीस ठेकेदार, बसपा नेता एनुल हसन मंसूरी, मलखान पाल जिला प्रभारी बसपा, जावेद अख्तर एड, अमर सिंह निषाद, बारसंघ अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, जयकिशोर कुलश्रेष्ठ, मनोज चतुर्वेदी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, सपा नेता शिवबालक सिंह यादव, संतराम यादव, समाजसेवी हैदररजा मंसूरी, मुस्ताक मामू, शेरअली मंसूरी, राधाचरण बौद्ध समेत तमाम जनसैलाब उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन बाबूराम श्रीवास ने किया। कार्यक्रम में सीओ सुबोध गौतम के अलावा तमाम पुलिस बल उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के कारण पालिका में जगह कम पड़ी जिसके कारण कई नेता पालिका के बाहर से कार्यक्रम का आंनद लेते रहे।

 

बसपा नेता ने जगजीवन को आगे भी चुनाव लड़ाने के संकेत दिये

बसपा के दिग्गज नेता तथा पूर्वमंत्री दद्दूप्रसाद अहिरवार ने अपने प्रमुख उद्बोधन में पालिकाध्यक्षा श्रीमती वैकुंठी देवी के पुत्र तथा बसपा नेता जगजीवनराम अहिरवार को आगे भी चुनाव लड़ाने के संकेत दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा दिग्गज बसपा नेता दद्दूप्रसाद अहिरवार ने अपने संबोधिन में स्पष्ट रूप से कहा कि जनता जनार्दन का विश्वास हासिल करो तुमको आगामी लोकसभा तथा जालौन विधान सभा चुनाव भी देखने है। बसपा नेता के इस बयान से शहर के बुद्धिजीवी तबके में आज शाम जोरदार चर्चा रही कि आगामी लोकसभा चुनाव में या फिर आगामी विधान सभा चुनाव में उरई जालौन सुरक्षित सीट से पार्टी विधानसभा चुनाव में जगजीवनराम को मैदान में उतार सकती है।

Leave a comment