कदौरा(जालौन)। कदौरा में आज नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह में प्रशाशन द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद महिला पुरुषो को शपथ दिलाई गयी। वही आगन्तुक पदाधिकारियो का कमेटी द्वारा सम्मान किया गया साथ ही शपथ ग्रहण पश्चात एकत्र जनता द्वारा जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रोत्साहन किया गया समारोह में उपजिलाधिकारी, सीओ, अधिशाषी अधिकारी सहित अध्यक्ष का परिवार भी मौजूद रहा।

ज्ञातव्य हो कि नगर कदौरा में आज इलाहबाद बैंक ग्राउंड में साज सजावट व एकत्र आवाम के बीच उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जमीर आलम सहित सभासद शानेरजा, लक्ष्मी, रोशनी,संगीत,खेमचन्द्र,सूर्यान्शु पुरवार,मुराद बख्श,इश्त्याक अलीइमरान, तुलसीराम,अनीसा को शपथ दिलाई गयी जिसमे कहा कि सभी नवनिर्वाचित अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी व् सत्य निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे उक्त शपथ से पूर्व अध्यक्ष द्वारा डा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वही वही अध्यक्ष परिवार पत्नी डा. शाहीन भाई शुऐब आलम,परवेज आलम,बेटा हसन व पिता जहीर आलम सहित मंचासीन बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी,वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अनीश खान जगदीश प्रजापति,सहित अधिकारीगणों का स्वागत किया गया।

अध्यक्ष द्वारा जनता को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि ये जनसहयोग ही मेरे लिए सर्वोपरि है और सबकी दुआ व् सहयोग पर आभार व्यक्त करता हूँ शपथ ग्रहण बाद सबसे पहले अपने घोषणा पत्र में किये 20 वादों को पूरा करने का प्रयास करूंगा जिससे जनता खुद की जीत महसूस कर सके वही बसपा अध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि व् घनश्याम अनुरागी व् हाजी अनीश खान द्वारा उक्त बसपा की जीत को लेकर आवाम को बधाई देकर प्रोत्साहित किया साथ ही नगर के सैकड़ो लोगो द्वारा मंचासीन अध्यक्ष व् अन्य को माल्यार्पण कर स्वागत कर बधाई दी गयी अध्यक्ष व् उनके भाई शुऐब आलम सभी को गले लगाकर स्नेही भेंट की गयी एव अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष सहित हाजी अनीश खान को स्म्रति चिन्ह भेंट किया गया एव कहा कि आवाम के दिलो में जगह मिल जाये इससे बड़ी जीत कुछ नही है आज शपथ के बाद नगर की मुख्य समस्याएं पानी,गन्दगी,पर विशेष गौर करने की जरूरत है नगर में किसी को भी पानी की दिक्कत नही होने दी जायेगी वही मंच सञ्चालन कृपा शंकर अहिरवार द्वारा किया गया वही कार्यक्रम में खुशनसीब खान,शकील सारंग,जीतू यादव,मिठाई लाल,राधाचरण बौद्ध, नईम,गुड्डू सिंह,जियाउद्दीन,हारुन खान,बिट्टू ,विकी बाथम, सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Leave a comment